लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवती की मौत मामले में फरार आरोपी को सात दिन बाद भी नही ढूढ़ पाई पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 30 जनवरी 2023 at 2:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

घेवट बेहड़ में युवती की मौत मामले में फरार आरोपी सात दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। वही, पकड़े गए एक अन्य आरोपी से पुलिस रिमांड के तीसरे दिन भी पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, लेकिन मुख्य आरोपी के बारे में तब भी कुछ पाता नही चल पाया। हालांकि मामले में पकड़ा गया आरोपी भी घटना के बाद से फरार था, लेकिन स्थानीय स्तर पर जांच के बाद आरोपी को पुलिस फगवाड़ा के नजदीक पकड़ने में कामयाब रही।

घटना के बाद से दूसरे आरोपी का फोन लगातार बंद आने के कारण पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। फिलहाल पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले के दूसरे आरोपी को जल्द काबू कर लेगी। पुलिस विशेष अभियान के तहत आरोपी को खोज रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए मोटरसाइकिल को भी पकड़े गए आरोपी के घर फिल्लौर से बरामद कर कब्जे में ले लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले के दूसरे आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]