Loading...

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड….

PARUL • 25 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में एक युवती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक को गिरफ्तार किया था। जिसे अदालत ने 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, युवती ने 6 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई थी।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे टांडा रेफर किया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद युवती के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की छानबीन में पता लगा कि आरोपी और मृतका युवती का पहले रिश्ता हुआ था। लेकिन बीच में युवक ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद दोनों के बीच में विवाद रहा। इस दौरान 6 फरवरी को युवक ने युवती को मिलने के लिए चंबा बुलाया। जिसके बाद युवती ने जहर खा लिया।

पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। 12 दिन की रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।