Loading...

युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण योजना/ कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के आवेदन आमंत्रित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 17 Dec 2024 Edited 17 Dec 1 min read

Himachalnow / ऊना

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना ने वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों से कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

शर्तें:

  1. आवेदक जिला ऊना का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवक-युवतियों की वार्षिक आय 35 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. आवेदक का आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से होना अनिवार्य है।
  4. रोजगार भत्ता या कौशल विकास भत्ता प्राप्त न करने का शपथ पत्र देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर प्रार्थना पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां संलग्न कर निगम कार्यालय ऊना में किसी भी कार्य दिवस पर 31 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ऊना , दूरभाष नंबर: 01975-223694