Loading...

युवाओं ने ली नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ

NEHA • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

कुल्लू जिले की लगघाटी के कड़ौन-एक गांव के युवाओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ जागरूकता लाने की शपथ ली। युवाओं ने प्रण लिया कि गांव को साफ-सुथरा बनाने के साथ ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वन विभाग के साथ मिलकर पौधरोपण किया जाएगा।

कोहिनूर युवा मंडल कड़ौन-एक की उपप्रधान सोमलता ने कहा कि युवक मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गांव में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। इसमें युवाओं ने गांव के सार्वजनिक स्थानों, रास्तों और प्राकृतिक स्रोतों के आसपास उगी भांग को नष्ट किया। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी किया।

युवा मंडल के सदस्यों ने शपथ ली है कि ग्रामीणों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान सचिव बबली आदि उपस्थित रहे।