HNN/ कांगड़ा
यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने भी जैसे तैसे करके अपनी वतन वापसी की है। बता दें कि जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा के भी कई छात्र यूक्रेन में फंस गए थे जोकि जैसे-तैसे कड़ी मशक्कत के बाद अपने घर वापस लौट आए हैं। ज्वालामुखी में आज पांच छात्रों ने केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की जोकि यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
इनमें नेहरनपुखर के कडोल गांव के दिव्यांशु शर्मा, देहरा के राजगढ़ की अनन्या पठानिया, सुनहेत चुधरेहड़ के शौर्य ठाकुर, देहरा की सृष्टि ठाकुर व चनोर गांव की अंजली ठाकुर शामिल रहे। छात्रों ने अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट कर उन्हें यूक्रेन में हुई घटनाओं से अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन से वतन वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों की यह कहकर सराहना की कि प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक छवि के कारण उन्हें नया जीवन मिला है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सरकार ने नया जीवन दिया है अतः भरोसा है कि अधर में छूटी उनकी पढ़ाई के कारण हजारों विद्यार्थियों का करियर भी मोदी बचाएंगे। छात्रों ने केंद्रीय मंत्री को इस बारे में एक ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर मंत्री ने कहा कि यह मामला सरकार के ध्यान में है। अतः आगामी कैबिनेट बैठक में वे प्रधानमंत्री से इस मामले में विशेष अनुरोध करेंगे। उधर, अनुराग ठाकुर ने सभी को भरोसा दिलवाया कि उनके करियर से कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





