लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूक्रेन से हिमाचल के चार और विद्यार्थियों की वतन वापसी

SAPNA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 6:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में एक भारतीय छात्र की मौत भी हुई है। इतना ही नहीं यूक्रेन के सैकड़ों नागरिक ऐसे हैं जो इस जंग में अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में हिमाचल वासियों की चिंताएं लगातार बढ़ती ही जा रही है।

हिमाचल के अभी भी कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिनके अभिभावक काफी परेशान है। हालांकि इनमें से कई छात्र वापस अपने घर लौट गए हैं परंतु कई छात्र अभी भी यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं। वह लगातार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन से हिमाचल के चार और छात्र आज वापिस लौट आये है। इनमें से दो छात्र कांगड़ा और एक-एक चंबा और सोलन जिला से हैं। मंगलवार सुबह नई दिल्ली में उतरीं दो फ्लाइट्स में ये छात्र आए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]