यूजीसी-नेट की परीक्षा तिथि में बदलाव, अब इस दिन होगी….
यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा की तारीख को बदल दिया गया है। बता दें यूजीसी नेट का एग्जाम अब 18 जून को होगा। पहले यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होने वाली थी। दरअसल कई छात्र यूपीएसी के साथ-साथ यूजीसी-नेट की परीक्षा भी देते हैं।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट परीक्षा की डेट आपस में टकरा रही थी। इसे लेकर पिछले कई दिनों से छात्र सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जता रहे थे।
अब “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और यूजीसी ने यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ परीक्षा के टकराव के बारे में उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से बदलकर 18 जून 2024 (मंगलवार) को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।