Loading...

यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा रद्द, नई तारीख का किया जाएगा एलान

PARUL • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

एनटीए ने 18 जून को यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का आयोजन किया था। एनटीए ने इस बार ऑफलाइन मोड में नेट परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा देशभर के 300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर ली गई थी, लेकिन एक दिन बाद ही सरकार ने नेट परीक्षा को रद्द करने का आदेश जारी किया। यही नहीं सरकार ने इसकी जांच भी सीबीआई को सौंप दी है।

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 देश भर के 317 शहरों में 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें 11,21,225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की नेशनल साइबर क्राइम खतरा विश्लेषण इकाई से परीक्षा के संबंध में कुछ सूचनाएं मिली हैं।

इन सूचनाओं से पता चलता है कि से यूजीसी नेट प्योरिटी से समझौता किया गया। इसलिए यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा को रद्द किया गया है। सरकार ने यह भी कहा कि जल्द ही नेट परीक्षा की नई तारीख का एलान किया जाएगा।