लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूजी परीक्षाएं मार्च-अप्रैल मेंपहली से 20 मार्च तक कॉलेजों में प्रैक्टिकल, अप्रैल में थ्योरी पेपर

Shailesh Saini | 20 फ़रवरी 2026 at 11:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल नाऊ न्यूज़ | शिमलाहिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय ने डेटशीट जारी करने से पहले वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से 20 मार्च तक कॉलेज स्तर पर आयोजित होंगी, जबकि सैद्धांतिक परीक्षाएं अप्रैल में करवाई जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ एवं पात्र अध्यापकों की ड्यूटी लगाकर परीक्षकों की नियुक्ति करें तथा छात्रों के समूह बनाकर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां तय करें।

परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षकों की नियुक्ति की सूचना परीक्षा शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय की मूल्यांकन शाखा को देना अनिवार्य होगा।निर्देशों में यह भी कहा गया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक उसी दिन संबंधित कॉलेज/संस्थान द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए जाएं।

परीक्षक अंकपत्र सीलबंद लिफाफे में उपस्थिति पत्रक सहित प्राचार्य को सौंपेंगे।विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सैद्धांतिक परीक्षाओं से एक सप्ताह पहले इंटरनल असेसमेंट के अंक अपलोड कर दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने पुष्टि की है कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]