Loading...

यूनाइटेड वेटनर्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर ने मनाया अपना तीसरा स्थापना दिवस

Ankita • 6 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

यूनाइटेड वेटनर्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि जाने माने उद्योगपति व समाजसेवी विनोज शर्मा ने शिरकत की। अपने तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर यूनाइटेड वेटनर्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर अध्यक्ष संजय राजन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और इन तीन वर्षों कि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन सराहाँ के जंज घर में श्री साईं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल नाहन के सहयोग से किया गया। जिसमें अस्पताल की ओर से आई एक टीम ने 125 लोगों की जांच की तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित की। नन्ही शगुन ने मुख्यातिथि के साथ रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में यूनाइटेड वेटनर्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर द्वारा कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के अवसर पर क्षेत्र के वेटनर्स जिन्होंने कारगिल युद्ध में उसी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी थी को सम्मानित किया गया। इनमें कारगिल योद्दा वेटरन नरबीर सिंह, वेटरन रामलाल शर्मा, वेटरन खेम सिंह तथा वेटरन सुरेश दत्त जिन्होंने कारगिल युद्ध के साथ साथ गत वषों में चीनी सेना के साथ गलवान घाटी में हुई मुठभेढ़ में भी अपना शौर्य दिखाया था को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक संघ की पच्छाद इकाई के व्योवृद्ध पेंशनर पंडित जगत राम शर्मा को भी सम्मनित किया गया। इससे पूर्व डिग्री कॉलेज सराहाँ से आये भारतीय स्काउट एंड गाईड के एक दर्जन छात्रों ने प्रो. कृष्ण चौपटा के नेतृत्व में यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। वहीं शहीद समारक की भी साफ सफाई की गई।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि विनोज शर्मा को बेस्ट वेटरन फॉर द इयर 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन पच्छाद चेप्टर के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की और उन्हें इस संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा किए गये अच्छे समारोह के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रूपये दिए।