कड़ी पूछताछ पर आरोपी छात्रा ने उगला सच, शिमला के युवक को भेजती थी वीडियो
पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते वक्त वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वहीं, इस बात का खुलासा होने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कई छात्राओं ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। इतना ही नही एक छात्रा को दिल का दौरा भी पड़ा है।
मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी छात्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इतना ही नहीं छात्रा जिस लड़के को वीडियो भेजती थी उसे भी शिमला से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद वह शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजती थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दे कि यूनिवर्सिटी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। आरोपी छात्रा एमबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। एक छात्रा को हार्ट अटैक आया है बाकी कुछ छात्राओं को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसएसपी मोहाली विवेक सोनी ने कहा कि फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





