Loading...

यूपीएससी ने आईईएस/ आईएसएस और सीएमएस परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

Ankita • 22 May 2024 • 1 Min Read

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/ आईएसएस) परीक्षा 2024 और सम्मिलित चिकित्सा सेवा (सीएमएस) परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक आईईएस/ आईएसएस एग्जाम का आयोजन 21, 22 एवं 23 जून और सीएमएस भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 को किया जाएगा।

यह नोटिफिकेशन यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई हैं। अभ्यर्थी एग्जाम डेट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं।

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 14 जुलाई 2024 के दिन आयोजित होगी। इस दिन एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 से 11.30 बजे की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 2 बजे से 4 बजे तक की।

आईईएस/ आईएसएस परीक्षा का शेड्यूल…..

परीक्षा तिथिविषयपरीक्षा का समय
21 जूनसामान्य अंग्रेजी (वर्णनात्मक)सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
 सामान्य अध्ययन (वर्णनात्मक)दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक
22 जूनसामान्य अर्थशास्त्र- I (वर्णनात्मक)सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक
 सामान्य अर्थशास्त्र-II (वर्णनात्मक)दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
 सांख्यिकी – II (उद्देश्य)दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक
23 जूनसामान्य अर्थशास्त्र-III (वर्णनात्मक)सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
 सांख्यिकी-III (वर्णनात्मक)सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
 भारतीय अर्थशास्त्र (वर्णनात्मक)दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
 सांख्यिकी – IV (वर्णनात्मक)दोपहर 2:30 से शाम 5.30 बजे तक