लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूपी, उत्तराखंड में भाजपा का मिशन रिपीट सफल, अब हिमाचल की बारी- सत्ती

PRIYANKA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 4:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भाजपा के मिशन रिपीट की सफलता हिमाचल प्रदेश में भी दोहराई जाएगी। सत्ती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 वर्षों के बाद कोई पार्टी दोबारा सत्ता में लौटी है, वहीं उत्तराखंड में भाजपा ने जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा है। उन्होंने इस जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को देते हुए कहा कि जनता ने विकास की विचारधारा को चुना है तथा नरेंद्र मोदी की नीतियों को मुहर लगाई है। 

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए आने वाले दिनों में पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएगी, जिसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से पिछले सवा चार वर्षों में कर्मचारियों, किसानों, बागवानों से लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनका सफलतापूर्वक संचालन किया है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां हर रसोई को फ्री गैस का कनेक्शन देने के बाद तीन सिलेंडर भी निशुल्क दिए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

साठ वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को पेंशन देने के साथ-साथ हिमकेयर, आयुष्मान भारत, सहारा, शगुन जैसी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इन्हीं विकासात्मक योजनाओं को लोगों के बीच ले जा कर हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा और निश्चित रूप से प्रदेश में भाजपा का मिशन रिपीट सफल होगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और मतदाताओं ने अपना वोट देकर राष्ट्रीय ताकतों को मजबूत किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]