लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूपी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 11:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बाथड़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान गुफरान पुत्र दिलजान निवासी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवक अपने रिश्तेदारों के पास हरोली आया हुआ था। यहां अचानक उसकी तबियत खराब हुई, जिसके चलते रिश्तेदारों उसे अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा, फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]