Loading...

रक्कड़ गांव में पकड़ा 29 किलो चंदन, मामला दर्ज

PARUL • 4 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में गरली के पास रक्कड़ गांव में चंदन काटने का मामला संज्ञान में आया है। जिसके चलते वन विभाग द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना रक्कड़ में शिकायत दर्ज करवाई गई है। व्यक्ति की पहचान पंजाब सिंह निवासी रामनगर (रक्कड़) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब सिंह के घर से ही काटा हुआ चंदन मिला है। चंदन की मात्रा 29 किलो व बाजार में इसकी कीमत तीन लाख से ज्यादा है। बता दें पांच दिन पहले रक्कड़ के पास एक वन भूमि से एक दर्जन से अधिक चंदन के पेड़ काट दिए गए थे। जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली , तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आधे कटे हुए पेड़ पाए गए। डीएफओ सन्नी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।