Loading...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से किया नामांकन

PARUL • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक रोड शो किया, जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेता और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

इनमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्रियों ने भी रोड शो में हिस्सा लिया। बीजेपी ने लखनऊ से राजनाथ सिंह की रिकॉर्ड वोटों से जीत का दावा किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राजनाथ सिंह नामांकन पत्र भरने के मौक़े पर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा “मैंने बदलता हुआ लखनऊ को देखा है, आज यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रो है, हर तरह के पार्क हैं, सड़कें हैं, लाइटें हैं, गलियां हैं।

लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है और जो काम अटल जी के समय में शुरू हुए थे उन सभी को राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है और आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।”