लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रजनीश किमटा ने किया ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

SAPNA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 11:46 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने युवाओं को भरोसा दिया है कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इस क्षेत्र में खेल मैदानों के निर्माण और उनके विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि युवाओं की क्षेत्र के विकास में भागेदारी सुनिश्चित करने के भी पूरे प्रयास किये जायेंगे, क्योंकि चौपाल क्षेत्र के युवा बहुत ही मेहनती और कर्मठ है।

ग्राम पंचायत बमटा के घुरला मे ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन्न समारोह की अध्यक्षता करते हुए रजनीश किमटा ने कहा कि वह इन दिनों चौपाल क्षेत्र की सभी पंचायतो के दौरे पर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में समस्यों की ओर न तो विधायक का ही कोई ध्यान है और न ही सरकार का। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के साथ बहुत ही भेदभाव किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

किमटा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस क्षेत्र का राजनैतिक भेदभाव को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो इसके कारगर उपाय किये जायेंगे। किमटा ने युवाओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर उनके हाथों को मजबूत करें। उन्होंने उन्हें भरोसा दिया कि वह इस क्षेत्र के साथ साथ उनके हितों की लड़ाई लड़ेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]