HNN / कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ शुरू हो जाएगा। कुल्लू दशहरा इस बार 5 अक्तूबर से लेकर 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इस बार इस मेले में जिला भर से करीब 250 देवी देवता शिरकत करेंगे। आज भगवान रघुनाथ को ढोल-नगाड़ों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर से ढालपुर स्थित रथ मैदान तक लाया जाएगा।
यहां पीएम मोदी रथ यात्रा में शामिल होंगे, जिसके बाद इस मेले का आगाज हो जाएगा। रथ मैदान में प्रवेश करने वाले देवताओं के मुख्य कारकूनो व देवलुओ को ही जाने की अनुमति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मेले को लेकर इस बार कुल्लू में कड़े प्रबंध किए गए हैं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और ड्रोन के माध्यम से सभी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





