Loading...

राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ रामपुर का हरित्विक जिष्टू

Ankita • 11 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के बेटे और बेटियां कई ऐसे काम कर रहे है जिससे जिले सहित प्रदेश का भी काफी नाम रोशन हो रहा है। बता दें राजधानी शिमला के एक बेटे का चयन राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

हरित्विक जिष्टू रामपुर के 15/20 की सरपारा पंचायत के शीलाभावी गांव से संबंध रखते हैं। उनका जन्म 24 अक्तूबर 2009 को शिमला में हुआ। बता दें हरित्विक स्टोक्स मेमोरियल स्कूल पुजारली में आठवीं के छात्र हैं और इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उनके पिता स्व. भगवान दास जिष्टू हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत थे और हरित्विक को राइफल शूटिंग के लिए उनके पिता ने ही प्रेरित किया। बता दें अखिल भारतीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद जिष्टू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 1