Loading...

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक बढ़ाई ‘आप’ सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत

Ankita • 13 Oct 2023 • 1 Min Read

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संजय सिंह की तीन दिन की कस्टडी आज पूरी हो गई थी। जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया।

मामले की सुनवाई जज एम के नागपाल की कोर्ट में की गई। इस दौरान कोर्ट ने संजय सिंह से सवाल किया कि ‘आप वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश होना चाहेंगे या कोर्ट में में आना चाहेंगे। इसपर जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि वो कोर्ट में पेश होंगे।

बता दें कि अब रद्द हो चुकी दिल्ली की शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते बुधवार को सिंह को हिरासत में ले लिया था और वह मनीष सिसोदिया के बाद गिरफ्तार किए गए आप के दूसरे बड़े नेता हैं।