लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे केजरीवाल

Ankita | 26 जून 2024 at 8:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने शराब घोटाले मामले में अरेस्ट कर लिया है। सीबीआई ने उनकी पांच दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने हिरासत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 3 दिन की सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया है।

केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा था कि मीडिया में सीबीआई सूत्रों के हवाले से दिखाया जा रहा है कि मैंने एक बयान में पूरा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है, मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि सिसोदिया दोषी हैं या कोई और दोषी है।

मैंने कहा है कि सिसोदिया निर्दोष हैं, आम आदमी पार्टी निर्दोष है, मैं निर्दोष हूं। सीबीआई ने कहा कि हमें उनसे हिरासत में पूछताछ करने की जरूरत है। वह यह भी नहीं पहचान रहे हैं कि (सह-आरोपी) विजय नायर उनके अधीन काम कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उनका कहना है कि विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज के अधीन काम कर रहे थे। वह सारा दोष मनीष सिसोदिया (जो इस मामले में भी आरोपी हैं) पर डाल रहे हैं। उनसे आमना-सामना कराया जाना चाहिए। उन्हें दस्तावेज दिखाए जाने की जरूरत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]