Loading...

राकेश शर्मा को बनाया कुटलैहड़ मंडल भाजपा किसान मोर्चा का वरिष्ठ सह-सचिव

PARUL • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-मंडल बंगाणा एवं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव घडोह के निवासी राकेश शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा का वरिष्ठ सह सचिव बनाया गया है। राकेश शर्मा 15 साल से अधिक पार्टी में सक्रिय रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रविंद्र राणा उर्फ कूका गांव करोड़ को कुटलैहड़ किसान मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ सह सचिव राकेश शर्मा एवं मीडिया प्रभारी रविंद्र राणा ने पदाधिकारी को आश्वासन दिलाया है कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई उस पर खरा उतरने की वह पूरी कोशिश करेंगे।

उन्होंने पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा एवं मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील शारदा का आभार जताया है।

इस दौरान राकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसानों के हित में वर्तमान में चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।