लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकीय उच्च विद्यालय सैनवाला का शानदार परीक्षा परिणाम , नेहा बनीं टॉपर

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन / सैनवाला

राजकीय उच्च विद्यालय सेनवाला का कक्षा दसवीं का सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा है। विद्यालय ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 93.2% का कुल परीक्षा परिणाम दर्ज किया है, जिससे विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सत्र में विद्यालय के कुल 55 विद्यार्थियों में से लगभग 30 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। छात्राओं ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नेहा ने सर्वाधिक 625 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं सृष्टि पवांर ने 622 अंकों के साथ द्वितीय और आयुष ने 620 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आयुब खान ने इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम अध्यापकों की अथक मेहनत और छात्र-छात्राओं की लगन व कठिन परिश्रम का फल है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शशि पाल ने भी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले सत्र 2023-24 के मुकाबले लगभग 15.2% अधिक रहा है, जो विद्यालय के शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार का प्रमाण है। विद्यालय में इस उत्कृष्ट परिणाम के बाद खुशी का माहौल है और सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। यह सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]