Loading...

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रेड क्रॉस व रेड रिबन क्लब द्वारा लड़कियों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन

PARUL 6 Sep 2023 Edited 6 Sep 1 min read

HNN/ऊना/वीरेंद्र  बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रेड क्रॉस और रेड रिबन क्लब की ओर से लड़कियों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गैर सरकारी संगठन की टीएज की ओर से निशा शर्मा और प्रदीप विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

उन्होंने महाविद्यालय की छात्रों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ परिवार और स्वस्थ समाज के संदर्भ में महाविद्यालय की छात्रों को जागरूक रहने के प्रति सचेत किया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ० रामकुमार नेगी, डॉ० कुलदीप सिंह, डॉ० राम सिंह, प्रोफेसर शगुन डोगर, प्रोफेसर नवीन शर्मा ,अनीता कुमारी, निर्मला देवी, संयोगिता कुमारी तथा सीमा रानी भी उपस्थित रहे।