Loading...

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

PARUL • 11 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में स्वयंसेवियों के सहयोग से खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ. लाल द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई है।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के काल में हम इस कार्यक्रम के माध्यम से उन वीर सपूतों को नमन कर रहे हैं। जिन्होंने इस देश के स्वतंत्र करवाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इन कार्यक्रम के माध्यम से हम उन वीर वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम हर स्तर पर किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अपने देश की माटी को सम्मान एवं मातृ भाव का निर्माण करने के लिए हर घर से माटी एकत्रित की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश को विकसित देश बनाने के लिए जो देश के लोगों को पांच प्रण लेने का आह्वान किया है। डॉ लाल सिंह ने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों को पांच प्रण लेने की शपथ दिलाई। इसी प्रयोजन से राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के विद्यार्थियों ने भी अपने घर से माटी और चावल लाकर इस कलश में एकत्रित किए, फिर बाजार में कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमें आम जन मानस ने भी भाग लिया। माटी और चावल से भरे इस कलश को नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह को सौंप दिया गया। डॉ. लाल सिंह ने माटी से भरे इस कलश को भारत सरकार को सौंपेंगे। जिस माटी को राष्ट्रीय बार मेमोरियल के समीप बन रही अमृत वाटिका में उपयोग किया जाएगा। आम जनमानस में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के लिए कला मंच बिलासपुर की टीम द्वारा देशभक्ति गीत, लघु नाटिका एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। मंच का संचालन आकाश भारद्वाज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस की जिला नोडल अधिकारी डॉ. लिली ठाकुर, कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर कविता कौशल, एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राम सिंह, डॉ. रामकुमार नेगी, प्रो. शगुन डोगरा, प्रो. नवीन भी उपस्थित रहे।