Loading...

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के एनएसएस को समर्पित

Shailesh Saini • 13 Sep 2025 • 1 Min Read

राष्ट्रीय स्वयंसेवक अंकित कुमार का चयन प्रि-रिपब्लिक डे परेड 2026 हेतु हुआ राज्य स्तरीय चयन

ऊना/वीरेंद्र बन्याल/ हिमाचल नाऊ न्यूज

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना की उत्साहित एवं समर्पित स्वयंसेवक अंकित कुमार का चयन प्री-रिपब्लिक परेड 2026 हेतु राज्य स्तरीय चयन शिविर के लिए हुआ है।

प्री रिपब्लिक परेड शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए एक अत्यंत प्रतिष्ठित मंच है। जहां पूरे राज्य से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सेवा के प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हैं।

इस शिविर के लिए चयन की प्रक्रिया अत्यंत प्रतिस्पर्धी होती है और केवल सबसे अनुशासित एवं समर्पित स्वयंसेवकों को ही अपने जिले एवं संस्थान का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होता है।

अंकित कुमार ने एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों जैसे जागरूकता अभियान स्वच्छता अभियान वृक्ष ओपन कार्यक्रम एवं सामाजिक जन जागरण पहलों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनके साथ योगदान नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन ने उन्हें यह गौरव दिलाया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम सिंह प्रो० कविता कौशल डॉ० रामकुमार ने की डॉ० सुमन डोगरा एवं प्रो० नवीन शर्मा में अंकित कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है, और विश्वास व्यक्त किया है कि वह राज्य स्तरीय शिविर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

यह उपलब्धि अन्य स्वयंसेवकों को भी और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी तथा युवाओं में सामाजिक सेवा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और सुदृढ़ करेगी।