राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में आपदा प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन महाविद्यालय के सहायक आचार्य नवीन शर्मा ने किया। नवीन शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ विचार सांझा करते हुए आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता एवं एक संगठित दृष्टिकोण का विकास करना है। उन्होंने आपदा प्रबंधन के मुख्य घटक खतरे की पहचान, खतरा कम करना और उत्तरावती आपदा प्रबंधन है।
आपदा प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा, संपत्ति और पर्यावरण की हानि को रोकना है। राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, इको क्लब, रोड सेफ्टी क्लब और रेड क्रॉस के सदस्यों ने भी इसी कार्यशाला में भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कविता कौशल, डॉ. आर. नेगी, डॉ. राम सिंह और प्रो. सगुन डोगरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।