राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में अभिभावक एवं शिक्षा संघ परिषद की विशेष बैठक का हुआ आयोजन
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) कार्यकारी परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के प्रवेश, रिक्त पदों, नवनिर्मित भवन कार्य तथा छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ऊना
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए ) कार्यकारी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य एवं पीटीए के सभापति डॉ० बलविंदर सिंह राणा की उपस्थिति में पीटीए प्रधान श्रीमती डिंपल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया l इस बैठक में महाविद्यालय के छात्रों के हित से संबंधित विभिन्न प्राथमिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।महाविद्यालय के पीटीए महासचिव डॉ० रामकुमार नेगी ने सर्वप्रथम कार्यकारिणी के समक्ष बैठक से संबंधित एजेंडा रखा जिसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में नव आगंतुक विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया, नवनिर्मित भवन की समीक्षा, खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों को यथाशीघ्र भरने एवं पीटीए मद से छात्रों एवं महाविद्यालय के हित हेतु किए गए खर्चों का अनुमोदन प्रमुख रहा।
महाविद्यालय की पीटीए कार्यकारिणी द्वारा महाविद्यालय में छात्रों के दाखिला लेने हेतु विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से संपर्क साधने एवं क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों हेतु महाविद्यालय में निशुल्क दाखिला करवाना एवं निशुल्क किताबें उपलब्ध करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई, इसके साथ ही महाविद्यालय में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को शीघ्र अतिशीघ्र भरने हेतु स्थानीय विधायक से संपर्क साधने तथा महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का कार्य शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने हेतु उच्च अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की गई l पीटीए प्रधान श्रीमती डिंपल द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा द्वारा महाविद्यालय एवं छात्र हित से संबंधित लिए गए विभिन्न तरह के नवाचार एवं सुधारात्मक कदमों की सराहना की और महाविद्यालय के हित में भविष्य में लिए जाने वाले निर्णय पर अपनी पूरा समर्थन देने की बात कहीं।
इस अवसर पर पीटीए उप प्रधान सुरेश कतनोरिया संयुक्त सचिव श्रीमती सीमा देवी, मुख्य सलाहकार श्रीमती अनीता देवी , सदस्य प्रो० कविता कौशल, डॉ० सगुन डोगरा एवं प्रो० नवीन शर्मा ने भी बैठक चर्चा में शामिल हुए तथा महाविद्यालय के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव कार्यकारी के समक्ष रखें । तथा यह निर्णय लिया गया कि पीटीए कार्यकारिणी के साथ महाविद्यालय कर्मचारी मिलकर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के दाखिले हेतु अभियान चलाया जाएगा , इस अवसर पर महासचिव द्वारा कार्यकारिणी के समक्ष रखे गए बैठक के विभिन्न बिंदुओं को कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान कर दी।