राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर कार्यशाला कार्यक्रम का किया आयोजन
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में युवा टूरिज्म क्लब तथा करियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा ऊना जिला के धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापक शगुन डोगरा व डॉ. रामकुमार नेगी ने इस कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. रमन शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यशाला में डॉ. रमन शर्मा (जानकर ऊना जिले के धार्मिक एवं पर्यटक स्थल )द्वारा छात्रों के साथ संवाद किया गया। उन्होंने अपने संवाद में विद्यार्थियों को ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों तथा भविष्य में पर्यटन की संभावनाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ऊना जिला के बारे में पूछे जाने वाले धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी से अवगत करवाया।
इस कार्यशाला का संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापक शगुन डोगरा ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी एवं डॉ. राम सिंह उपस्थित रहे।