राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहांडा पहुंची स्वीप टीम
छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश
HNN/ मंडी
आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 27 सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी के अंतर्गत स्वीप टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों में जाकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहांडा में जाकर विभिन्न गतिविधियां करवाई गई।
इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहांडा के विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन व भाषण के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व पर चुनाव और मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर अपने मत का प्रयोग करने का भी संदेश दिया। साथ ही स्वीप टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ पत्र के माध्यम से अपने परिजनों को शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया।
एसडीएम ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना व मतदान में उनकी भागीदारी सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोग मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान भी किया।