Loading...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझखेतर में मनाया गया ‘बैग फ्री डे’

PARUL • 26 May 2024 • 1 Min Read

शिक्षकों व बच्चों ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

HNN/मंडी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझखेतर में “बैग फ्री डे” मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझखेतर की प्रधानाचार्य किरन लता ने की।

बच्चों द्वारा नारा-लेखन, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के महत्व को समझाया गया एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतगर्त शिक्षकों व बच्चों ने आगामी 1 जून को मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ग्रहण की।

इसके पश्चात बच्चों ने रैली निकालकर तथा नारों द्वारा सलवाणा गाँव के लोगों को अपने मत का प्रयोग करने का आवाह्न किया। साथ ही “गुलमोहर युथ एवं ईको क्लब” के बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर को भी साफ किया गया।