Loading...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाही पहुंची स्वीप टीम

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

स्वीप टीम ने सुंदर नगर जोन के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापकों के माध्यम से जागाई मतदाता जागरूकता की अलख

HNN/मंडी

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता की गतिविधियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इसी के अंतर्गत 27- सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत गठित की गई स्वीप टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाही में जाकर वहां पर उपस्थित सुंदर नगर जोन के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता की अलख जगाई।

विदित रहे कि कपाही विद्यालय में सुंदर नगर जोन की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता के आयोजन की बैठक आयोजित की जा रही थी। यहां स्वीप टीम ने विद्यालय मुखियाओं से निवेदन किया कि वह अपने विद्यालय में गठित किए गए इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाएं। इसी के साथ कुछ दिन बाद स्वीप टीम के सहयोग से एक शपथ पत्र भी विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा।

जिसमें विद्यार्थी अपने घर के सदस्यों से हस्ताक्षर करवा कर लाएंगे। शपथ पत्र में यह प्रण लिया होगा कि हम सब एक जून को अवश्य मतदान करने पोलिंग बूथ पर जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यालय मुखियाओं ने अपने विद्यालय में मतदान जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने का प्रण लिया।