राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फंग्वास और घीड़ी में बताया मतदान का महत्व

Importance-of-voting-explai.gif

HNN/ मंडी

“मा भी पाणा वोट” थीम के तहत नाचन विधानसभा की स्वीप टीम ने एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फंग्वास और घीड़ी में जाकर मतदान तथा इसके महत्व की बात समझाई। एसडीएम गोहर ने बच्चों, अध्यापकों और कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।

बच्चों को बताया गया कि आप अपने घर में जाकर भी यह बताएं कि कोई मतदाता सूची से पंजीकृत होने से वंचित न हो। अगर ऐसा है तो भी 4 मई तक पंजीकृत हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो युवा 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष के हो चुके हैं वो भी 4 मई तक 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

एसडीएम गोहर ने बच्चो को मतदाता जागरूक अभियान में अपना “ब्रांड एम्बेसडर” बताया। साथ ही बच्चों से आह्वान किया कि 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव वाले दिन बच्चे इस दिन अपने घरवालों और अन्य लोगों को साथ लेकर के अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर भरपूर मतदान करने को प्रेरित करें तथा नाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें।

एसडीएम गोहर ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव नाचन में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। घीड़ी स्कूल में बीडीओ करसोग वैशाली शर्मा विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों और उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से मतदान का महत्व समझाया और मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत पेंटिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वित्तीय स्थान पाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट बांटे गए।

फंग्वास स्कूल के पेंटिंग में जागृति और तुलसी, नारा लेखन में अनु और तुलसी कुमारी , भाषण में भारती और कल्पना क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे। घीड़ी स्कूल के पेंटिंग प्रतियोगिता में राहुल और जया, नारा लेखन में रूबी और भूमिका, भाषण में निकिता ठाकुर और वुशाली ठाकुर क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे।