लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकोट के गेम जोन में आग ने मचाया कोहराम, 27 की मौत

PARUL | 26 मई 2024 at 10:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक ‘गेम जोन’ में भीषण आग लग गई। जिससे चार बच्चों समेत कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अभी भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

वहीं गुजरात सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। वहीं, इस अग्निकांड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित सभी राजनीतिक हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक शख्स लापता है। 

जानकारी के मुताबिक, गेमिंग के लिए बनाए गए फाइबर के एक ढांचे में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई, जिसके बाद प्रभावित टीआरपी गेम जोन में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। आग की घटना में 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। शवों की पहचान करना मुश्किल है। मृतकों में 12 साल से कम उम्र के कम से कम चार बच्चे शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाना-मावा रोड स्थित गेम जोन में यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चों सहित कई लोग गेम का आनंद ले रहे थे। टीआरपी गेम जोन में डीजल जनरेटर के लिए, गो कार रेसिंग के लिए पेट्रोल एकत्रित करके रखा गया था। यही वजह रही कि आग इतनी फैली और पूरा स्ट्रक्चर जल कर राख में तब्दील हो गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को एंट्री के लिए 99 रुपये की स्कीम थी जिसकी वज़ह से भीड़ कुछ ज्यादा थी। वहीं गुजरात सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]