Loading...

राजगढ़ के तहत पड़ने वाले इन क्षेत्रों में अब इस दिन रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित……

Ankita • 30 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर के विद्युत मंडल राजगढ़ के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों में अब 31 अक्तूबर की बजाय 3 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत मंडल राजगढ़ आदर्श वर्मा के द्वारा दी गई है।

बता दें 31 अक्तूबर को किया जाने वाला मरम्मत कार्य किन्हीं प्रशासनिक कारणों के कारण निरस्त कर दिया गया है। अब यह कार्य 31 अक्तूबर की जगह 3 नवंबर, 2023 को किया जाएगा।

आदर्श वर्मा ने बताया कि राजगढ़, खेरी, मच्छेर, बडूसाहिब, हाब्बन, दीदग, मरयोग, चाड़ना, नोहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट और कुपवी आदि स्थानों पर 03 नवंबर, 2023 को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।