Loading...

राजगढ़ के धामला में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

PARUL • 11 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के धामला में सोमवार रात को एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पिकअप का चालक घायल हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

राजगढ़ पुलिस की पझोता पुलिस चौकी को दिए अपने बयान में ललित खराईक पुत्र भगत राम निवासी गांव सनोरा तहसील राजगढ़ ने बताया कि सोमवार रात समय करीब 10.15 बजे इसके घर से नीचे सड़क धामला से नौरी पर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र धामला के पास एक पिकअप पहुंची, तो बहुत जोर से आवाज आई।

सड़क पर आकर इसने देखा कि तेज रफ्तारी से आई पिकअप चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। जब यह पिकअप के पास पहुचां, तो पाया कि एक व्यक्ति प्राईमरी चिकित्सा केन्द्र के साथ ही नीचे जमीन पर पडा था। वहीं पिकअप (एचपी16ए 3606) उल्टी गिरी थी। जिसका चालक शुभम पुत्र खजान गांव रोडी पिकअप में अकेला ही था।

पिकअप दुर्घटना की आवाज सुनकर पीएचसी का पियन पुनीत मौके पर पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने पिकअप हादसे में चालक के घायल होने की पुष्टि की है।