राजगढ़ पहुंचे सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप
भाजपा मंडल पच्छाद के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
HNN/राजगढ़
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप का राजगढ़ पहुंचने पर भाजपा मंडल पच्छाद के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौसांई की अध्यक्षता में शिरगुल चौक राजगढ़ के पास स्वागत किया गया। वहां से उन्हें ओल्ड बस स्टेण्ड राजगढ़ तक रैली की शक्ल में ले जाया गया। जहां पर मण्डल द्वारा स्वागत समाहरोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विधायक पच्छाद रीना कश्यप, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, पूर्व मण्डल हमें चुनाव समिति अध्यक्ष प्रताप ठाकुर भी मौजूद थे। उपरोक्त सभी नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया। रीना कश्यप ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने 14 महीनों के कार्यकाल में पच्छाद को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं सभी को ठगा है।
महिलाओं को 1500 रुपये देने की झूठी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पिछले कल शिमला में विधायक दल की बैठक थी उसमें जो कांग्रेस के 6 विधायक कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आयें हैं। उन्होंने अपना दु:ख दर्द हमें सुनाया ओर कहा कि उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई जिस कारण उन्होंने पार्टी को छोड़ा है। रीना कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा पर आरोप जड़ रही है कि भाजपा द्वारा खरीद फरोख्त की जा रही है। जिसका वह खंडन करती हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कुनबे को खुद ही नहीं संभाल पाई। उन्होंने लोगों से अपील की सुरेश कश्यप को अपना कीमती वोट देकर मोदी के हाथों को मजबूत करें। पिछले लोकसभा चुनाव में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को मिली 16000 की लीड को इस बार दुगना करें। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि वह भाजपा शीर्ष नेतृत्व का उन्हें टिकट देने के लिये आभार व्यक्त करतें हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में बहुत से ऐताहासिक कार्य किये हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 को को हटाकर एक देश एक समान का अधिकार दिया, अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण करवाया, महिलाओं को समानता का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों की घोषणा करके सत्ता हासिल की।
सरकार बनते ही पच्छाद में पूर्व सरकार द्वारा विकास के लिये खोले गये संस्थानों को बन्द कर दिया गया। पिछले डेढ़ वर्षों में कांग्रेस द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किये गये हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की वह इनकी झूठी घोषणाओं में ना आयें। क्योंकि 1500 रुपये महिलाओं को नहीं मिलने वाले हैं। केवल महिलओं को ठगा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगा है।
कांग्रेस पार्टी के 6 विधायक कांग्रेस सरकार से नाराज होकर वा उनके साथ 3 निर्दलीय विधायक भी विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में सरकार से रुष्ठ होकर भाजपा उम्मीदवार को अपने वोट दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने ही कुनबे को संभालकर नहीं रखा गया और दोष भाजपा को दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई और विधायक अभी भी भाजपा के सम्पर्क हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पास 34 विधायक ही रह गये हैं जिनमें से एक स्पीकर है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ अब प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर भी उप चुनाव होंगें, जिसमें भाजपा के सभी उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे और प्रदेश में 4 जून को देश के साथ ही भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने वाली है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपना कीमती वोट भाजपा को देकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुये उपरोक्त बातों को दोहराया। जनसभा 1 बजे शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई। इसके उपरान्त वह ग्राम पंचायत ठौड़ निवाड़, डिम्बर वा काथलीभारण के लिये रवाना हो गये। जहां पर वह लोगों से मिलकर अपने व पार्टी के लिये वोट मांगेंगे।