Loading...

राजगढ़ में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चालक की मौत

By PARUL Published: 7 Feb 2024, 6:44 PM | Updated: 7 Feb 2024, 6:44 PM 1 min read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पझौता घाटी की धामला टपरोली सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय योगिन्द्र सिंह निवासी पैण कुफर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजे पैणकुफर गावं के पास एक मारुति कार (HP16A-2979) अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में चालक योगिन्द्र सिंह की मौके पर मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राजगढ़ प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

Tags: