राजगढ़ में डंगा धसने से हवा में लटकी एचआरटीसी बस
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सड़क का डंगा धसने से एचआरटीसी की बस हवा में लटक गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को राजगढ़ से ठारू जा रही एचआरटीसी की बस नंबर HP64-7107 हाब्बन चंदोल मार्ग पर स्टार नामक जगह पर वाहन को पास देते समय बस का अगला टायर सड़क से बाहर जा धंसा। जिस कारण बस हवा में लटक गई।
मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे यहां पर पत्थर का कच्चा डगा दिया गया था। जैसे ही बस द्वारा वाहन को पास दिया गया वैसे ही वह ढंगा जा धसा और बस का अगला टायर सड़क से बाहर जा लटका।
बस में लगभग 30 से 35 सवारियां थी। गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। चालक की सूझ बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।