Loading...

राजगढ़ में ढांक से गिरा नेपाली मजदूर, मौत

PARUL • 8 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर में उपमंडल राजगढ़ की उप तहसील पझौता में एक नेपाली मजदूर की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र वीर सिंह (46) मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कोटला बांगी के पास गांव में नेपाली मजदूर अमर सिंह अचानक ही ढांक से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उसे ढांक से निकाला।

साथ ही मृतक के परिवार को भी घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार शिमला में रहता है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया है।