Loading...

राजगढ़ में नदी में नहाने उतरे चंडीगढ़ से आए तीन दोस्त, एक की डूबने से मौत

PARUL • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के यशवंतनगर के समीप करगाणु में गिरि नदी में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाखत नहीं हो पाई है। राजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से आए तीन युवक गिरि नदी नहाने उतरे थे। इस दौरान एक युवक नदी में नहाते वक्त गहरे पानी के भंवर में फंस गया। उसके दोस्तों के चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी में डूब रहे युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाल कर हादसे की जानकारी राजगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।