राजगढ़ में 21 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक 21 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पायल (21) निवासी बलारा, डाकघर शरगांव, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पायल ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे कि उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए सोलन ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया।
जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर परिजनों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी राजगढ़ रविंद्र कौशल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।