Loading...

राजगढ़ में 23 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 2 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक 23 वर्षीय एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजन शाम को जब राजगढ़ से वापस घर आए, तो उनकी लड़की घर पर नहीं थी।

ऐसे में परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो फोन गोशाला के पास बजता हुआ सुनाई दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो लड़की को पेड़ से लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही उसे नीचे उतारा और सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।