लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

Ankita | 4 सितंबर 2023 at 3:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत जी-20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन के लिए जहां एक तरफ दिल्ली को सजाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ राजधानी की सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां काफी जोरों पर चल रही हैं।

जी-20 सम्मेलन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के चलते रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। उत्तर रेलवे ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ को कम करने और सुरक्षा एजेंसियों की योजना के अनुसार सड़क यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए अप और डाउन की 207 यात्री ट्रेनों को अस्थाई तौर पर रद्द किया गया है।

इसमें कई ट्रेनें हरियाणा और पंजाब के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। उत्तर रेलवे ने जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनकी जानकारी शेयर की है। इन ट्रेनों में ताज एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों नई दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों से कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार ट्रेन से संबंधित अपडेट जरूर चेक कर लें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]