Loading...

राजधानी शिमला में लगाई जाएंगी इतनी नई स्ट्रीट लाइटें…

Ankita • 22 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 700 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम के इस प्रस्ताव को वित्त संविदा एवं योजना समिति ने मंजूरी दे दी है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में टाउनहॉल में हुई समिति की बैठक में निगम प्रशासन ने रिपोर्ट दी कि शहर के बिजली के खंभे लगा दिए हैं।

अब इन पर लाइटें लगाई जाएंगी। शहर में अब तक स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था देख रही कंपनी का टेंडर भी रद्द करने का फैसला लिया है। निगम के अनुसार स्थानीय ठेकेदारों को अब लाइटों की व्यवस्था का जिम्मा दिया जाएगा।

पांच साल के लिए यह टेंडर होगा जिसमें नई लाइटें लगाने से लेकर उसकी देखरेख का जिम्मा भी शामिल होगा। समिति ने 1.34 करोड़ रुपये से छोटा शिमला शनान सड़क चौड़ी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इस प्रोजेक्ट के लिए सतलुज जल विद्युत निगम पैसा देगा।