Loading...

राजबन में एक महिला और बच्ची का शव बरामद, 2 लाेग अभी भी लापता

Ankita • 4 Aug 2024 • 1 Min Read

एनडीआरएफ ने लापता लोगों की खोज के लिए लगाए है स्निफर डॉग

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। वहीं मंडी जिला में आज एक महिला और बच्ची का शव बरामद हुआ है। शवों की पहचान मानवी (3 माह) और सोनम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। अब केवल खुड्डी देवी और हरदेव लापता हैं।

तलाशी अभियान अभी भी जारी है और अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बता दें कि घटना के पहले दिन 3 शव बरामद हुए थे जबकि दूसरे दिन 2 बच्चों अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए थे और तीसरे दिन एक महिला का शव बरामद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, मंडी जिला के उपमंडल पधर में पुलिस चौकी टिक्कन के अधिकार क्षेत्र के तहत तेरंग के पास गांव राजबन में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे खोज और बचाव अभियान के दौरान आज चौथे दिन घटनास्थल से एक महिला और बच्ची का शव बरामद हुआ हैं। घटना के बाद से अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर और होमगार्ड के जवान लगातार लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ ने स्निफर डॉग लगाए गए हैं। भारी भरकम चट्टानों के बीच लापता लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए फ्लैश फ्लड में आई बड़ी चट्टानों को बलास्ट कर तोड़ा जा रहा है।