Loading...

राजबन में एक महिला का शव बरामद, अंतिम लापता व्यक्ति की तलाश जारी

Ankita • 6 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। वहीं मंडी जिला में आज एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान 46 वर्षीय खुड्डी देवी पत्नी चंदन लाल के रूप में हुई है। अब केवल 30 वर्षीय हरदेव पुत्र भगत राम लापता हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है और लापता हरदेव की तलाश की जा रही है।

बता दें कि घटना के पहले दिन 3 शव बरामद हुए थे जबकि दूसरे दिन 2 बच्चों अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए थे और तीसरे दिन एक महिला का शव बरामद हुआ था और चौथे दिन एक महिला और बच्ची का शव बरामद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, मंडी जिला के उपमंडल पधर में पुलिस चौकी टिक्कन के अधिकार क्षेत्र के तहत तेरंग के पास गांव राजबन में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे खोज और बचाव अभियान के दौरान आज छठे दिन घटनास्थल से महिला का शव बरामद हुआ हैं। घटना के बाद से अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि एक अभी भी लापता हैं। लापता हरदेव के शव को खोजने का अभियान निरंतर जारी है।