लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस

PARUL | 2 दिसंबर 2023 at 10:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत की ताकत इसकी विविधता और एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों की कला, संस्कृति और रीति-रिवाजों को जानने और समझने से इनमें परस्पर सहयोग की भावना और बढ़ेगी।

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण से भारत की एकता एवं अखण्डता और मजबूत होगी। वह राजभवन, शिमला में नागालैंड स्थापना दिवस के अवसर पर हिमाचल में रहने वाले नागालैंड के निवासियों से संवाद कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि नागालैंड के निवासी साहसी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पबद्ध हैं। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत नागालैंड वासियों ने देश की विविध संस्कृति को और समृद्ध करने में निरंतर योगदान दिया है।

राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]