Loading...

राजभाषा पखवाड़ा में कफोटा कॉलेज की छात्रा प्रीति ने जीता तीसरा स्थान

Shailesh Saini • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

आशिष दीपिका और देविका को भी मिला प्रोत्साहन

HNH New शिलाई

शिमला के गेयटी थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राजभाषा पखवाड़े में राजकीय महाविद्यालय कफोटा की छात्रा प्रीति ने अंतर-राज्य महाविद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कफोटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश त्रेहन ने प्रीति और अन्य भाग लेने वाले छात्रों आशीष धीमान, देविका और दीपिका को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह उपलब्धि कफोटा कॉलेज के लिए गर्व की बात है और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।