लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजस्थान के जयपुर से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की रवानगी शुरू

Ankita | 28 जून 2023 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

101 यात्रियों के पहला जत्था ने ऊना के प्राचीन ध्यूंसर सदा शिव मंदिर तलमेहडा में किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन

HNN/ ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

राजस्थान के जयपुर से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की रवानगी शुरू हो गई है। बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों के लिए 25 जून को मोतीराम सैनी के नेतृत्व में बाबा बर्फानी सेवा दल के सहयोग से जयपुर गणेश मंदिर से 101 यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था कुरुक्षेत्र से होते हुए गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब , माता नैना देवी से शिव की नगरी तलमेहडा के प्राचीन ध्यूंसर सदा शिव मंदिर में सोमवार की शाम को पहुंचा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बर्फानी सेवा दल के आयोजन से जुड़े समाजसेवी विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हुआ है और पहली बार हिमाचल प्रदेश जिला ऊना के प्राचीन ध्यूंसर सदा शिव मंदिर तलमेहडा में 101 यात्रीयों ने मंदिर में माथा टेका और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और रात्रि विश्राम किया।

वहीं इससे पहले ध्यूंसर सदा शिव मंदिर तलमेहडा पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा व पंडित पवन कुमार शर्मा के द्वारा उनका स्वागत किया और यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया। वहीं विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला जी, मां कांगड़ा देवी, माता चामुंडा देवी, शिवखोड़ी वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए बालटाल मार्ग से होते हुए एक जुलाई को अमरनाथ पहुंचेगी।

वहां से दर्शन करके जत्था 4 जुलाई को वापस जयपुर लौट जाएगा। यात्रा में विजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, भगवान सहाय हरिनारायण सैणी ने बताया कि यह यात्रा 11 दिन की होगी यह यात्रा सभी के सहयोग से हो रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]